
gmedianews24.com/काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में हुई भीषण हिंसा के बाद गुरुवार को हालात धीरे-धीरे काबू में आ रहे हैं। हालांकि एहतियातन सेना ने राजधानी और उससे सटे इलाकों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू लागू रखा है।
इसी बीच देश में अंतरिम सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। आर्मी हेडक्वार्टर में गुरुवार सुबह 10:30 बजे Gen-Z और वरिष्ठ अफसरों के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू हुई। इससे पहले बुधवार शाम को भी पहले दौर की बैठक हुई थी, लेकिन उसमें कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका था। सेना ने सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से राय देने को कहा है।
नेपाल में अब तक हुई हिंसा में 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और प्रशासन शांति बहाली की लगातार अपील कर रहा है।







