
gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक आधिकारिक बैठक में अपने पति मनीष गुप्ता को लेकर पहुंचीं। सीएम ने बैठक की तस्वीरें X पर साझा कीं, जिनमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठे नजर आए। मनीष गुप्ता बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधा। AAP ने X पर बैठक की तस्वीर के साथ ‘पंचायत’ वेब सीरीज का एक सीन शेयर करते हुए लिखा– “दिल्ली में फुलेरा की पंचायत सरकार। सीएम रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग।”
AAP नेता संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा– “फुलेरा पंचायत में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में दो मुख्यमंत्री बना दिए हैं। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं और उनके पति सुपर मुख्यमंत्री। भाजपा ने 6 महीने में ही दिल्ली का कबाड़ा कर दिया है।”






