[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में हार्ट अटैक से आरक्षक की मौत

gmedianews24.com/कोरबा पुलिस विभाग में लगातार हो रही मौतों से पूरा पुलिस परिवार शोक में है। एमटी शाखा में पदस्थ 27 वर्षीय आरक्षक सुरेंद्र लहरे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुरेंद्र डीएसपी प्रतिभा मरकाम के ड्राइवर के रूप में भी पदस्थ थे।

दरअसल, सुरेंद्र को अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन और सहयोगी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र की शादी को कुछ ही साल हुए थे। उनके पीछे 8 माह का बच्चा है।

बालको सेक्टर-3 निवासी सुरेंद्र अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। विभागीय अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button