[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

संसद परिसर में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय वर्कशॉप शुरू, उपराष्ट्रपति चुनाव पर रहेगा फोकस

gmedianews24.com/नई दिल्ली। भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप का आगाज आज से संसद परिसर में हो गया है। इस वर्कशॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी को हाल ही में जीएसटी स्लैब में बदलाव के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

वर्कशॉप में कुल चार सेशन रखे गए हैं। इनमें पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा होगी, साथ ही सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। सबसे अहम मकसद आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सांसदों को सही तरह से वोटिंग की ट्रेनिंग देना है।

9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होना है। इसी दिन वोटिंग और काउंटिंग दोनों होंगी। इसके लिए सांसदों को बैलट पेपर पर सही तरीके से निशान लगाने, चुनाव अधिकारी की ओर से दिए गए पेन का इस्तेमाल करने और बैलट पेपर को सही तरीके से मोड़कर बॉक्स में डालने की जानकारी दी जाएगी। ताकि क्रॉस वोटिंग और अवैध वोटों की संभावना को कम किया जा सके।

Related Articles

Back to top button