
gmedianews24.com/कोरबा जिले में शुक्रवार को 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी गहराई में समा गए। मरने वाले तीनों पुलिसकर्मियों के बेटे थे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब का है।
मिली जानकारी के मुताबिक डूबने वाले बच्चों की पहचान युवराज सिंह ठाकुर (9), प्रिंस जगत (12) और आकाश लकड़ा (13) के रूप में हुई है। तीनों की लाशें तालाब में मिली हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।





