
gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बने आशीष घोष को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसके कई चौंकाने वाले कारनामे सामने आए हैं। आरोपी लंबे समय से खुद को प्रभावशाली पुलिसकर्मी बताकर न केवल थानों और क्राइम ब्रांच तक में दखल देता था, बल्कि सिपाही, हवलदार, एएसआई, यहां तक कि टीआई और एसआई की पोस्टिंग तक कराता था। इसके एवज में वह हर माह उनसे पैसे वसूलता था।
पोस्टिंग के नाम पर वसूली और धमकी
आशीष घोष थानों, ट्रैफिक और एमटीओ में पदस्थापना कराता और बदले में रकम मांगता था। किसी माह पैसा न मिलने पर वह गाली-गलौज करता और एसएसपी, एडिशनल एसपी या नेताओं का नाम लेकर स्टाफ हटवाने की धमकी देता था। इतना ही नहीं, वह पुलिस के एमटीओ से गाड़ी और पेट्रोल तक लेता रहा।






