[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

गणेशोत्सव के बीच बवाल : पंडाल में आइटम सांग पर डांस का वीडियो वायरल

gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न पंडालों में एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लेकिन दूसरी ओर कुछ पंडालों में विवादास्पद गतिविधियों के चलते माहौल गरमा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कई पंडालों में कार्टून, बेबी डॉल और ऑफ शोल्डर जैसी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे लोगों ने आपत्ति जताई है। वहीं अब भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने आइटम सांग पर डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता गणेश उत्सव समिति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button