
gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर बड़ा कदम उठाया है। इसकी पुष्टि रायपुर जिला NHM संघ के संगठन मंत्री अमन दास ने की है। हालांकि, CMHO डॉ. मिथिलेश चौधरी का कहना है कि ज्ञापन लिया गया है लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया है।
राज्यभर में हड़ताल के बीच दुर्ग जिले में भी 850 NHM कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। गौरतलब है कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी है और अब विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया, जिनमें NHM संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी के नाम भी शामिल हैं।







