[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बाल सुधार गृह के शुरू होने के दो दिन बाद ही 4 किशोर हुए फरार

gmedianews24.com/कोरबा। बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पिछली बार रिस्दी से बालको में शिफ्ट किये गए बाल सुधार गृह के शुभारंभ की रात ही दो बाल अपराधी रौशनदान तोड़कर फरार हो गए थे। दो माह के भीतर ही गृह को कोहड़िया स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया गया। यहां भी दो दिन के बाद आज सबेरे 4 बाल अपराधी फरार हो गए हैं। ये सभी जांजगीर जिले के बताये जा रहे हैं।

बाल सुधार (संप्रेक्षण) गृह का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। कुछ माह पूर्व ही रिस्दी में किराये के भवन में संचालित बाल सुधार गृह में भारी अव्यवस्था देखने के बाद बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने विभाग को कड़ा पत्र लिखकर गृह को जल्द से जल्द से जल्द कहीं और शिफ्ट करने को कहा था। बता दें कि रिस्दी के इस भवन से भी कई बच्चे फरार हो चुके है और इनमें से कुछ तो अब तक पकड़ में नहीं आ सके हैं।

Related Articles

Back to top button