
gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं बस्तर और सुकमा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश के वितरण में बढ़ोतरी की संभावना है। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
इसी कड़ी में लगभग 28 जिलों के लिए सुबह तीन घंटों तक हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
बारिश के चलते बस्तर और सुकमा में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।






