
gmedianews24.com/नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में आयोजित महानुभाव पंथ के सम्मेलन में लोगों से धर्म और राजनीति को अलग रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति करना समाज के लिए नुकसानदायक है।
गडकरी ने कहा, “राजनीतिज्ञ जहां घुसते हैं, वहां आग लगाए बिना नहीं रहते। सत्ता के हाथ में धर्म को देंगे तो नुकसान ही होगा। धर्म कार्य, समाज कार्य और राजनीति कार्य तीनों अलग-अलग चीजें हैं।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि धर्म व्यक्तिगत श्रद्धा का विषय है, लेकिन कुछ नेता इसका इस्तेमाल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए करते हैं। ऐसे में विकास और रोजगार जैसे असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं।






