[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

SCO समिट में मोदी-पुतिन की लंबी बातचीत, बगल में खड़े पाक पीएम शहबाज देखते रह गए

gmedianews24.com/तियानजिन (चीन)। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दूसरे दिन का नजारा काफी दिलचस्प रहा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई देशों के शीर्ष नेता मौजूद थे।

इस दौरान मोदी और पुतिन के बीच लंबी बातचीत होती रही। दोनों नेताओं को आमने-सामने चर्चा करते देख सबकी नजरें उनकी ओर टिक गईं। इसी बीच एक पल ऐसा भी आया, जब मोदी और पुतिन साथ-साथ बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे थे और वहीं पास खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ टकटकी लगाए उन्हें देख रहे थे।

SCO समिट के इस दृश्य ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और रूस की नजदीकियों को फिर से उजागर किया, वहीं पाकिस्तान की स्थिति पर भी सवाल खड़े हुए।

Related Articles

Back to top button