
gmedianews24.com/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन दौरे पर हैं, जहां वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर रहे हैं और शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच एक पुराना वाकया फिर चर्चा में है, जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल पाकिस्तान की हरकत से नाराज़ होकर बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए थे।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने SCO समिट की एक अहम बैठक के दौरान भड़काऊ टिप्पणी कर दी थी। इस बयानबाज़ी से नाराज़ होकर डोभाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत बैठक से बाहर निकलने का फैसला लिया।
उस समय उनकी इस कार्रवाई को भारत के सख्त कूटनीतिक रुख के तौर पर देखा गया था। डोभाल का यह कदम पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने वाला साबित हुआ कि भारत किसी भी मंच पर उसके उकसावे या गलत बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगा।






