
gmedianews24.com/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रविवार को तियानजिन में हुई बहुप्रतीक्षित मुलाकात में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक में सीमा विवाद का निष्पक्ष, न्यायसंगत और पारस्परिक तौर पर स्वीकार्य समाधान निकालने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, यह एक वर्ष के भीतर दोनों नेताओं की दूसरी बैठक थी। बातचीत के दौरान भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने, व्यापारिक संबंध मजबूत करने, वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय हितों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को सकारात्मक बताते हुए सूत्रों ने कहा कि इस वार्ता से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। सीमा विवाद के समाधान पर जोर देते हुए दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर सहमति जताई।






