
gmedianews24.com/कोरबा। शनिवार देर रात कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर अचानक 12 फीट लंबा अजगर आ गया। अजगर पटरी से होते हुए स्टेशन परिसर में चढ़ गया था।
अचानक अजगर को देख स्टेशन पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। करीब आधे घंटे तक अजगर प्लेटफॉर्म पर घूमता रहा।
सूचना मिलने पर स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्य और अंधेरे के कारण यह स्थिति बनी।







