
gmedianews24.com/दुर्ग जिले में एक आर्मी जवान की पत्नी ने गुरुवार को बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण जान दी है। सुसाइड से पहले महिला ने अपने मायके वालों को ऑडियो भेजी थी। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
ऑडियो में आर्मी जवान और उसकी पत्नी और एक दूसरी महिला कॉन्फ्रेंस कॉल में हैं, जिसमें महिला आर्मी जवान की पत्नी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रही है। वह कह रही है कि देख लूंगी, मार दूंगी।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम प्रीति सिंह है। वहीं पति का नाम मुकेश सिंह है, जो राजस्थान के जैसलमेर में आर्मी में पदस्थ है। मृतिका के परिजनों का आरोप है कि जिस हालत में लाश मिली है, वह आत्महत्या नहीं है। मारकर टांगने की आशंका जताई है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 28 अगस्त को प्रीति ने तीज का व्रत रखा और अपनी सास का आशीर्वाद लेने घर आई थी। इसी दौरान उसके पति की कथित प्रेमिका ने प्रीति की सास के साथ पूजा की। उसने व्हाट्सएप पर अपना स्टेटस डाल दिया। यह देखकर प्रीति को गहरा सदमा लगा।
इसके बाद प्रीति ने उस महिला को कॉल किया। उसने अपने पति को भी कॉन्फ्रेंस कॉल में रखा। इस दौरान महिला ने प्रीति को गालियां दीं और धमकी दी। महिला ने कहा कि वह उसे देख लेगी और जान से मार देगी। इस दौरान प्रीति के पति ने उसका साथ देने के बजाय अपनी कथित प्रेमिका का पक्ष लिया।







