[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

मंदिर में पुजारी को काट-डाला…खून से लथपथ मिली लाश

gmedianews24.com/बिलासपुर में एक पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह पुजारी की मां मंदिर पहुंची, तो उसने बेटे को मृत अवस्था में खून से लथपथ पाया। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

आशंका है कि चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या की है। मंदिर परिसर में कुछ लोगों की चप्पल भी पड़ी हुई थी। आरोपी पुजारी का मोबाइल भी लेकर भाग गए। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) परसाकापा का रहने वाला था। वह गांव में ही स्थित पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। युवक मंदिर में ही रहता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button