[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

Vastu Tips: बेड के आसपास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, होता है वास्तुदोष

gmedianews24.com//Vastu Tips for Bed: वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर में मौजूद सभी कमरों की दिशा सही होनी चाहिए। वहीं इन कमरों में सामान को भी व्यस्थित ढंग से रखा जाना चाहिए। बात की जाए बेडरूम की तो यहां पर रहने वाला सामान हमारी जिंदगी में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ता है। दरअसल बेडरूम में हमें पॉजिटिव एनर्जी चाहिए होती है ताकि आराम से सारी थकान मिटाई जा सके। ऐसे में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी हमें कई तरह से प्रभावित करती है। जहां एक ओर बेडरूम में बेड की दिशा का सही होना सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं इसके आसपास हमें कुछ भी सोच-समझकर ही रखना चाहिए।

बेड के आसपास ना रखें ये चीजें

वास्तुशास्त्र के अनुसार बेड के एकदम ठीक सामने शीशा नहीं होना चाहिए। इससे रिश्तों में बुरा असर पड़ता है। अगर बेडरूम में शीशा इसी तरह से रखा हुआ तो कोशिश ये करनी चाहिए कि उसे ढंक दिया जाए। इसके अलावा बेड के आसपास झाडू, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पानी से भरी बोतलें और खाली कप भी रखना सही नहीं होता है। शास्त्र के हिसाब से बेड के पास रखे हुए ड्रॉवर में ढेर सारा सामान नहीं भरना चाहिए। वहीं आसपास नुकीली चीजें जैसे चाकू और कैंची भी रखने से बचना चाहिए। साथ ही बेड के आसपास खाने पीने का सामान भी नहीं रखना चाहिए।

इस ओर हो बेड का सिरहाना

वास्तु के हिसाब से आपके बेड की दिशा अगर गलत दिशा में हो तो इससे मानसिक तनाव बढ़ता है। शास्त्र के हिसाब से बेड का सिरहाना हमेशा दक्षिण या फिर पूर्व की दिशा में होना चाहिए। साथ ही बेड की ऊंचाई भी ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बेड के नीचे काफी पॉजिटिव एनर्जी होती है। ऐसे में यहां पर कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए। अमूनन लोग बेड के नीचे जूते-चप्पल, चटाई या फिर पुरानी चीजें रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मन कभी भी हल्का नहीं रहता है और जिंदगी में सारी चीजें उलझती चली जाती हैं।

Related Articles

Back to top button