[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कैबिनेट में 14 मंत्रियों के सवाल पर विस अध्यक्ष रमन सिंह का बड़ा बयान, कहा- न्यायालय का फैसला रहेगा अंतिम

gmedianews24.com/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट में 14 मंत्रियों को लेकर हाईकोर्ट में कांग्रेस की ओर से दायर याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में न्यायालय का फैसला ही अंतिम होगा।

बिलासपुर में स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा— “हरियाणा में यह मामला 5–6 साल से चल रहा है। 13.5 का मतलब 13 भी हो सकता है और 14 भी। इसलिए इस पर अनावश्यक सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन्हें न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए।”

वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद को लेकर उनके नाम पर चल रही चर्चा पर भी रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि— “मैं छत्तीसगढ़ में ही भला हूं।

Related Articles

Back to top button