[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान व पीओके में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का अनुमान

gmedianews24.com/नई दिल्ली। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने कड़ा जवाब देते हुए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस विशेष अभियान में पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर ध्वस्त किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का अंदेशा है।

उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने पहली बार इस ऑपरेशन की चुनौतियों और तैयारी पर खुलकर जानकारी दी। एनडीटीवी के डिफेंस समिट में बोलते हुए उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती आतंकियों के ठिकानों की सही पहचान करना था। पहलगाम हमले के बाद सेना को साफ राजनीतिक आदेश मिला था कि जिम्मेदार आतंकियों और उनके ठिकानों को किसी भी कीमत पर निशाना बनाना है।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन भारतीय सेना की सटीक रणनीति और मजबूत इंटेलिजेंस का उदाहरण है। उन्होंने साफ किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई आगे भी पूरे दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button