[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से चलेंगी 4 पूजा स्पेशल ट्रेनें, त्योहार पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

gmedianews24.com/बिलासपुर। आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। इस बार देशभर में 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से 4 पूजा स्पेशल ट्रेनें छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेंगी, जो बिलासपुर जोन से संचालित होंगी। इन ट्रेनों के कुल 30 फेरे लगाए जाएंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें ट्रेन संख्या 08760 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक हर रविवार को दुर्ग से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और पलवल स्टेशनों पर होगा। इसमें कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसी तरह वापसी में 08761 हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी।

Related Articles

Back to top button