[metaslider id="31163"]
Featured

सावन के महीने में अगर घर में दिखा जाए ये कीड़ा तो समझ जाएं चमकने वाला है भाग्य

gmedianews24( source) : सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ये महीना भगवान शिव की अराधना का होता है। कहते हैं जो कोई इस दौरान सच्चे मन से भगवान शिव की अराधना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर इस महीने में आपको अपने घर में एक विशेष प्रकार का कीड़ा दिख जाए तो समझिए शिव जी की आप पर विशेष कृपा है। ये कीड़ा सुरक्षा और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। चलिए जानते हैं ये कौन सा कीड़ा है।

यहां हम बात कनखजूरा के बारे में बात कर रहे हैं। जिसका घर में दिखना शुभ संकेत माना जाता है। मान्यताओं अनुसार अगर सावन के महीने में ये कीड़ा घर में दिख जाए तो समझ लें आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। यह कीड़ा समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब ये घर पर कहीं से निकल आता है तो इसे देवताओं के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है।

ज्योतिष अनुसार ये कीड़ा तभी शुभ परिणाम देता है जब ये जीवित और गतिशील दिखाई दे। यदि घर में मरा हुआ कनखजूरा दिखाई दे तो ये अशुभ घटना मानी जाती है। ऐसे में भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि घर का कोई व्यक्ति अचानक से बीमार हो जाए। इसके अलावा कहा जाता है कि इस कीड़े को मारना भी नहीं चाहिए क्योंकि इससे बुरा समय शुरू हो जाता है।

घर में सावन के महीने में जीवित कनखजूरा दिखना नौकरी में परिवर्तन होने या घर में नए मेहमान आने का भी संकेत हो सकता है। ये कीड़ा बिजनेस में मुनाफा होने का भी संकेत देता है।

Related Articles

Back to top button