[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

Sawan 2025: सावन में हर दिन दीपक जलाने से मिलेंगे अद्भुत लाभ, जानें शुभ दिशा और वास्तु उपाय

gmedianews24( source) : इस साल सावन का पावन महीना 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू होकर 9 अगस्त, शनिवार तक चलेगा। इस बार सावन में चार पवित्र सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें पहला सोमवार 14 जुलाई को है। धर्मशास्त्रों में सावन के हर दिन को बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यदि इस महीने में श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाए, तो उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सावन में दीपक जलाने का महत्व
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों ही सावन के दिनों में दीपक जलाने को अत्यंत फलदायी मानते हैं। कहा जाता है कि घर में रोजाना दीपक जलाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं और धन, समृद्धि व शांति का वास होता है। साथ ही यह देवी-देवताओं की कृपा पाने का भी सरल माध्यम है। दीपक जलाने से भगवान शिव और माता पार्वती के साथ पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

पांच मुखी दीपक जलाएं
ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो सावन के महीने में रोजाना संध्या काल में भगवान शिव के समक्ष पांच मुख वाला दीपक जलाना अत्यंत शुभ होता है। यदि प्रतिदिन यह संभव न हो, तो कम से कम चारों सोमवारों की शाम को यह उपाय अवश्य करें। इससे न सिर्फ आर्थिक समस्याएं दूर होंगी, बल्कि करियर और व्यवसाय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Sawan 2025 Light Deepak Every Day In This Direction Of House In Sawan - Amar Ujala Hindi News Live - Sawan 2025:सावन में हर दिन दीपक जलाने से मिलेंगे अद्भुत लाभ, जानें

ईशान कोण में दीपक जलाएं
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को दिव्य शक्तियों का स्थान माना गया है। सावन में इस दिशा में रोजाना दीपक जलाने से भगवान शिव सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और पितृदोष भी शांत होता है।

मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक
सावन में घर के मुख्य द्वार पर सुबह और शाम मिट्टी का चौमुखी दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण सकारात्मक रहता है। साथ ही यह माता लक्ष्मी के आगमन का भी संकेत माना जाता है। अगर रोजाना नहीं कर पा रहे हैं, तो कम से कम चार सोमवार को यह उपाय जरूर करें।

रसोई में दीपक जलाएं
सावन मास में रोज रसोई घर में घी का दीपक जलाना भी शुभ होता है। रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। यहां दीपक जलाने से घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती और सभी सदस्यों के जीवन में तरक्की आती है। यदि रसोई में कोई वास्तु दोष है, तो वह भी इस उपाय से दूर हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button