[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ : भारी मात्रा में कई बाेतलें, दारू बनाने की सामग्री और कार जब्त

gmedianews24.com/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान एक आरोपी रामानुजगंज निवासी रवि गुप्ता को कार समेत पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा कि आरोपी नकली शराब बनाकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था. पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर का है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर में नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में नकली शराब बनाने की सामग्री मिली, जिसमें स्प्रीट, दारू की शीशियां, अलग-अलग ब्रांड के रेपर, बारकोड, हॉलमार्क स्टीकर आदि बरामद किए गए।

Related Articles

Back to top button