Vastu Tips: धन की बरकत के लिए आजमाएं ये आसान 5 वास्तु उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

gmedianews24( source) : वास्तु शास्त्र में धन की बरकत के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
आर्थिक लाभ के लिए वास्तु उपाय
कई बार तमाम प्रयासों के बाद भी घर में आर्थिक बरकत नहीं होती है। दिन-रात मेहनत करने के बाद भी आर्थिक सफलता नहीं मिलती है और न ही धन में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार नकारात्मक ऊर्जा के कारण भी व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक उन्नति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, कहा जाता है कि इन उपायों को अपनाने से जीवन में आर्थिक सफलता मिलती है।
धन लाभ के लिए वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर धन में बरकत चाहते हैं तो अपने दांत हमेशा चमका कर रखें। मैले दांत होने से धन की तंगी होती है।
धन की बरकत के लिए वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़े हमेशा साफ एवं धुले हुए पहनने चाहिए। कहा जाता है कि गंदे कपड़े पहनने वालों के पास धन नहीं रुकता है।
सुख-समृद्धि के लिए वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिन निकलने के बाद सोना अच्छा नहीं होता है। दिन में सोने वालों को धन की बरकत नहीं होती है।
घर में बरकत के लिए क्या करना चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपनी वाणी पर जरूर नियंत्रण रखना चाहिए। कहा जाता है कि कड़वा बोलने वालों के पास धन नहीं रुकता है।
पैसों की तंगी दूर करने के लिए वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर खाना खाने से भी धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के बाद या रात में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।







