[metaslider id="31163"]
Featured

Solar Eclipse 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कितनी देर रहेगा इसका असर और भारत में क्या होगा प्रभाव

gmedianews24( source) : खगोल मंडल में होने वाली सूर्य ग्रहण की घटना बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. साल 2024 में एक दो नहीं बल्कि कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण है. कहा जाता है कि जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से निकलता है, तो इस घटना को सूर्य ग्रहण, वहीं जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाता है, तब चंद्र ग्रहण होता है. साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2024 में लगने जा रहा है. आइए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण की तारीख क्या है और इसका प्रभाव क्या रहेगा.

इस दिन नजर आएगा दूसरा सूर्य ग्रहण 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा. हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसका प्रभाव अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर,अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, पेरू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, होनोलूलू, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, फ्रेंट पॉलिनेशिया महासागर, बेका आइलैंड, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग फिजी, न्यू चिली, पेरू, मेक्सिको और ब्राजील जैसे देश पर रहेगा.

सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल 

भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9:13 पर शुरू होगा और इसका समापन देर रात 3:17 पर होगा, इस ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट की होगी. यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, इसका सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगी, इसलिए सूतक का प्रभाव भी यहां पर नहीं देखा जाएगा. लेकिन इस दौरान आपको पूजा पाठ करने से बचना चाहिए और अपने इष्ट की आराधना करनी चाहिए. कहा जाता है कि इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाएगा और सूरज की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाएगी, जिससे अंधेरा छा जाएगा. इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है. इस दौरान सूरज के चारों ओर एक आग का छल्ला नजर आता है, इससे पहले 8 अप्रैल 2024 को पहले सूर्य ग्रहण लगा था.

Related Articles

Back to top button