[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : भिलाई में देर रात गैंगवार, आपस में भिड़े अनिल जोस और स्टेनली गैंग के गुंडे, फायरिंग में दो घायल

gmedianews24.com/भिलाई : शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां नक्सलियों ने वनांचल क्षेत्र में उत्पात मचाया हुआ है तो दूसरी ओर मैदान इलाकों में गूंडे बदमाशों का आतंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुंडे बदमाश आए दिन कुछ न कुछ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गुडों के आंतक की इस कड़ी में कल देर रात भिलाई से गैंगवार घटना हुई। बताया जा रहा है कि दो गुटों की लड़ाई में जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई टाउनशप के ग्लोब चौक के बाद देर रात अनिल जोस और स्टेनली गैंग के बीच भिड़ंत हो गई। बताया गया कि दोनों गैंग के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत बंदूक चलाने तक की गई। इस घटना में आदित्य और सुनील को गोली लगी है। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है।

बता दें कि भिलाई में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार गोलीबारी की खबर सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही शांति भंग करने और गोलीबारी करने वाले आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles

Back to top button