gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली के कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि पार्टी आलाकमान ने लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उन्होंने नए अध्यक्ष को लेकर बताया कि इस संबंध में बातचीत हो रही है, जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में घोषित कांग्रेस के किसी उम्मीदवार में बदलाव नहीं किया जाएगा। जो उम्मीदवार पार्टी ने घोषित किए हैं, वही नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें, कांग्रेस ने गठबंधन में अपने हिस्से के तीन सीटों में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज और चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।
[metaslider id="31163"]
Related Articles
T20 World Cup 2026 : T20 विश्व कप सेमीफाइनल भारत के लिए ‘लकी’ अंपायर? मुंबई और कोलकाता के मैचों के लिए दिग्गज अधिकारियों की घोषणा
March 3, 2026
Rajesh Khanna : रेट्रो होली का क्रेज नए गानों पर भारी पड़ा 1970 का यह क्लासिक, किशोर-राजेश की जोड़ी ने फिर जमाया रंग
March 3, 2026
Check Also
Close





