[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

VIDEO: कालकाजी मंदिर में सिंगर B Praak गा रहे थे भजन, मंच गिरने से 17 लोग घायल; एक की मौत

gmedianews24.com/नई दिल्ली। कालकाजी मंदिर में शनिवार की रात को बड़ा हादसा हो गया है। 27-28 जनवरी की आधी रात को महंत परिसर में माता जागरण में लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना एक मंच गिर गया, जिसमें 17 लोग घाय हो गए हैं। वहीं एक लोग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सिंगर बी प्राक जागरण के दौरान भजन गा रहे थे। इसी बीच मंच गिर गया और भगदड़ मच गई, जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं, 17 लोग हादसे में घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी।हालाँकि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहां करीब 1500-1600 लोगों का जमावड़ा था। अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button