gmedianews24.com/पटना.बिहार में आज महागठबंधन सरकार का टूटना लगभग तय है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश कुमार किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।
Bihar Political Crisis Live Updates: वहीं सियासी संकट के बीच आरजेडी (RJD) भी लगातार बैठक बुला रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि आरजेडी सरकार बचाने के लिए जीतन राम मांझी को बड़ा ऑफर दे सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर जानकारी का आना बाकी है। वहीं इससे पहले कल तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हमलोग इज्जत करते हैं और आगे भी इज्जत करते रहेंगे।






