[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर:हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

gmedianews24.com/कोरबा.कोरबा जिले के छिर्रा के पास मंगलवार को तेज रफ्तार CSEB की शिफ्ट बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के पहिये के नीचे फंस गई, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना कटघोरा कोर्ट के पास हुई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, CSEB की शिफ्ट बस में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। ये ड्यूटी के लिए माचाडोली से कटघोरा आ रहे थे। वहीं घायल युवक सीताराम पटेल (30) ग्राम बिंझरा का रहने वाला है, जो बालको ड्यूटी पर जाने के लिए निकला हुआ था।

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button