gmedianews24.com/दिल्ली.सरकार ने देश के टॉप एनजीओ सेंटर फॉर रिसर्च पॉलिसी (CPR) का फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस रद्द कर दिया है। सरकार ने विदेशी फंडिंग में किए गए कानून के उल्लंघन के मामले में यह कदम उठाया है।
इससे पहले फरवरी 2023 में गृह मंत्रालय ने 6 महीने के लिए CPR का लाइसेंस सस्पेंड किया था। दिल्ली स्थित इस संस्थान की CEO कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी यामिनी अय्यर हैं।
सितंबर 2022 में आयकर विभाग ने CPR के दफ्तरों में तलाशी ली थी। इसके बाद से ही यह आयकर विभाग के रडार पर था। गृह मंत्रालय ने जुलाई 2023 में सस्पेंशन खत्म होने के पहले ही उसे 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया था। लेकिन अब मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के FCRA डिविजन ने इसका लाइसेंस हमेशा के लिए कैंसिल कर दिया है।







