[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

CG Vidhansabha Chunav 2023: पहले चरण की 20 सीटों में कल तक नामांकन, जानें अब तक कितने उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र…

gmedianews24/रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 20 विधानसभा सीट के लिए 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन जमा होंगे।

यहां एक भी नामांकन नहीं

वहीं, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। प्रथम चरण में बस्तर की 12 सीटों पर चुनाव है।

यहां जारी है नामांकन

राजनांदगांव, मोहला -मानपुर-अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

प्रथम चरण में यहां होंगे मतदान

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर , भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 को और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

 

Related Articles

Back to top button