[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Election 2023: आज बस्तर दौरे पर आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

gmedianews24/जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 दिनों में तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह आज जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में बस्तर, चित्रकोट और जगदलपुर विधानसभा से करीब 30 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। यहां से फिर कोंडागांव में उनकी सभा होगी। शाह की सुरक्षा में 2500 जवानों की तैनाती की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमित शाह दोपहर 12 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे लाल बाग मैदान आएंगे। दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक वे आम सभा के मंच पर रहेंगे। इसी मंच से प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाएंगे।

BDS की 10 से ज्यादा टीम तैनात

अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक करीब 25 सौ जवान तैनात हैं। साथ ही BDS (बम निरोधक दस्ता) की करीब 10 से ज्यादा टीमें भी हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले मार्ग पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया।

जगदलपुर के बाद जाएंगे कोंडागांव

जगदलपुर की सभा के बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए कोंडागांव जाएंगे। वे यहां करीब 3 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से BJP प्रत्याशी लता उसेंडी और केशकाल से नीलकंठ टेकाम के लिए माहौल बनाएंगे।

सत्ता की चाबी बस्तर के पास

कहा जाता है कि, अगर किसी भी पार्टी को राज्य में अपनी सरकार बनानी हो तो सत्ता की चाबी बस्तर के पास होती है। यहां की सभी 12 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाने किसी भी पार्टी के लिए राज्य में सरकार बनाना आसान हो जाता है। फिलहाल इन सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इन 12 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के लिए बीजेपी को काफी माथापच्ची करनी पड़ी।

जिसके बाद 12 में से 8 पर नए चेहरे उतारे गए हैं, जबकि 4 सीटों पर हारे हुए प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया गया है। इनमें 4 पूर्व मंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी और महेश गागड़ा और विक्रम उसेंडी पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। जबकि केशकाल विधानसभा से पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम को BJP ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Back to top button