वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, माना जाता है बुरा
gmedianews24( source) : वास्तु शास्त्र में आस्था से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो सकता है. वास्तु शास्त्र के मार्गदर्शन का पालन कर हम किचन और बेडरूम से लेकर पूजाघर तक को अपने लिए कल्याणकारी बना सकते हैं. विशेष रूप से पूजाघर या घर के मंदिर से संबंधित वास्तु नियमों के पालन से घर में सुख और समृद्धि आती है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर या पूजाघर में क्या नहीं रखना चाहिए.
घर के मंदिर का वास्तु शास्त्र
घर में रखा मंदिर या पूजा घर सबसे पवित्र स्थान होता है. यहां घर के सदस्य पूजा व प्रार्थना के जरिए ईश्वर से जुड़ते हैं. इस स्थान से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है. मंदिर या पूजाघर को अच्छे से सजाकर और एकदम स्वच्छ रखना चाहिए.
मंदिर में क्या नहीं रखना चाहिए
घर के मंदिर में भूलकर भी कैंची नहीं रखनी चाहिए. मंदिर में कैंची रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और यह घर के सदस्यों के बीच कलह का कारण बन सकता है. कैंची या अन्य कोई नुकीली चीज नेगेटिव एनर्जी वाली होती है और ऐसी चीजें मंदिर जैसी पवित्र जगह पर रखने के लिए ठीक नहीं होती है. कैंची या सूईं को मंदिर में रखना वर्जित माना जाता है.
प्रेम पर चल सकती है कैंची
घर के मंदिर में कैंची या नुकीली चीजें रखने के कारण परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम पर कैंची चल सकती हैं और कलह शुरु हो सकती है. इसके साथ ही खंडित मूर्ति या फटे हुए चित्र भी मंदिर में नहीं रखने चाहिए.






