[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में रेलवे फाटकों की समस्या बनी मुसीबत, कब होगा इसका समाधान?

gmedianews24/कोरबा : कोरबा शहर को ‘फाटकों का शहर’ कहना गलत नहीं होगा. शहर के बीच बिछाए गए रेल लाइनों के बीच कई फाटक हैंजो अक्सर बंद हो जाते हैंजिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शारदा विहार रेलवे फाटक भी इसी समस्या का हिस्सा हैजहां मालगाड़ियां खड़ी हो जाती है, जिससे कई घंटों तक फाटक बंद रहता है और लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ता है.

शहर में कोयले की खनन और विकास के नाम पर नई रेलवे लाइनों की बिछाई जा रही हैलेकिन इसके बावजूद आम जनता की सुविधा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया हैजिससे लोगों को अक्सर बंद फाटक में फंसकर परेशान होना पड़ता है.

बता दें कि, शहर में सोनालिया फाटकओवर ब्रिज फाटकसीएसईबी फाटकऔर ट्रांसपोर्ट नगर फाटक के बंद होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या में और ज्यादा कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, जब मालगाड़ी में ब्रेकडाउन होता है और फाटक के बीच ही खड़ी कर दी

शारदा विहार रेलवे फाटक पर अक्सर कोयले लोड मालगाड़ियां खड़ी हो जाती हैंजिससे घंटों तक फाटक बंद रहता हैऔर लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या का समाधान के लिए अंडर ब्रिज की योजना हैलेकिन यह योजना कई वर्षों से लंबित है.

ससे लोगों को अपने गंतव्य को आने जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या का समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन और रेलवे प्राधिकरण को गंभीरता से काम करने की आवश्यकता हैताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से फाटकों को पार करने में मदद मिल सके.

Related Articles

Back to top button