Ganesh Chaturthi 2023: गणेशजी को भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, बप्पा होंगे नाराज, बिगड़ेंगे काम
gmedianews24( source) : देश में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है. हिन्दू पंचाग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. इस दिन से ही गणेश उत्सव की शुरुआत होती है जो पूरे 10 दिनों तक चलता है. ऐसे में आइए जानते है गणपति बप्पा के पूजा के दौरान क्या कुछ सावधानियां रखनी चाहिए. शास्त्रों में भी इन बातों का जिक्र किया गया है.
गणपति बप्पा को दूर्वा घास,मोदक बेहद प्रिय है. गणपति बप्पा के पूजा के दौरान गलती से उन्हें तुलसी का भोग नहीं लगाना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान गणेश ने तुलसी को श्राप दिया था कि उनकी पूजा में उसका प्रयोग बिल्कुल भी नहीं होगा.
चंद्रमा से जुड़ी चींजे भी न चढ़ाए
इसके अलावा गणपति पूजा में चंद्रमा से जुड़ी चीजें भी नहीं चढ़ानी. चंद्रमा ने भगवान गणेश के गज स्वरूप का उपहास उड़ाया था. जिसके बाद गणेश जी ने उन्हें श्राप दिया जिसके बाद चांद की खूबसूरती पर भी धब्बा लग गया. यही वजह है की गणेश चतुर्थी के दिन चांद का दर्शन करने की मनाही भी होती है.
भूलकर भी न चढ़ाए ये चींजे
गणपति बप्पा को भूलकर भी केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए.इसके अलावा सफेद चंदन,स्फटिक की माला और सफेद वस्त्र भी उन्हें नहीं अर्पण करना चाहिए.मान्यता है कि इसके भी गणपति बप्पा नाराज होते है और जीवन के बने काम बिगड़ने लगते है.







