[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद हो सीट बंटवारा:CWC में कांग्रेस नेताओं की मांग, कहा- परफॉर्मेंस अच्छी रही तो ज्यादा सीटें मांग सकेंगे

gmedianews24.हैदराबाद/I.N.D.I.A गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद की जाए। हैदराबाद में 16-17 सितंबर को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी हाईकमान से यह मांग की है।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह मांग करने वाले ज्यादातर नेता उन राज्यों से हैं, जहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला I.N.D.I.A गठबंधन की दूसरी पार्टियों से है। इन नेताओं को भरोसा है कि पार्टी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अच्छा परफॉर्म करेगी, जिससे वे सीट शेयरिंग के दौरान मजबूत स्थिति में रहेंगे।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अब तक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में इसका ऐलान हो जाए।

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन हाथी की सवारी पर, जानें आगमन और प्रस्थान के शुभ-अशुभ प्रभाव, मुहूर्त

Related Articles

Back to top button