[metaslider id="31163"]
Featuredज्ञान विज्ञान

महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं हार्ट फैल के लक्षण

gmedianews24/रायपुर. लोग अचानक दिल का दौरा पड़ने से पहले कुछ चेताने वाले लक्षणों का सामना करते हैं जो महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं. अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित केडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर के स्मिट हार्ट इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में किये गये अध्ययन में सामने आया कि महिलाओं को अचानक हृदयाघात से पहले सामान्य तौर पर सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वहीं पुरुषों को सीने में दर्द की शिकायत होती है.

KORBA NEWS : गेवरा स्टेडियम में विश्वकर्मा जयंती के दौरान देररात दो पक्षों में जमकर मारपीट

अध्ययन में कहा गया है कि इस तरह की चेतावनियों को समझकर आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत वाले लोगों की आकस्मिक मृत्यु को टाला जा सकता है. अध्ययन के लेखक सुमित चुघ ने कहा, ‘‘हमारे निष्कर्ष अचानक हृदयाघात को रोकने के लिए नये प्रतिमान तय कर सकते हैं.’’

Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी न रखें ये पौधा, घर में आ जाती है दरिद्रता

अध्ययन के अनुसार अस्पताल से बाहर अचानक से दिल का दौरा पड़ने के 90 प्रतिशत मामलों में रोगी की जान चली जाती है और इसलिए बेहतर पूर्वानुमान तथा इस स्थिति की रोकथाम की तत्काल जरूरत है. अनुसंधानकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए अमेरिका के दो समुदाय आधारित अध्ययनों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया. दोनों ही अध्ययन चुघ ने किये थे

Related Articles

Back to top button