Breaking NewsFeaturedUncategorizedख़बरेंछत्तीसगढ़
गेवरा खदान में बड़ा हादसा, हाइवा की चपेट में आने से एसईसीएल कर्मी की हुई दर्दनाक मौत
gmedianews24.com, कोरबा जिले से अभी अभी बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एसईसीएल खदान के गेवरा प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा है। इस हादसे में एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना की सूचना दीपका थाना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही है। वही मृतक का नाम जयपाल सिंह हरदीबाज़ार निवासी के रूप में पहचान हुई है, जो कि एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि मृतक काम कर वापस घर लौट रह था इसी दौरान यह हादसा हो गया।







