
बलरामपुर।’ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मेडिकल स्टोर के संचालक ने 7 साल के बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का है।
वहीं सूरजपुर जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला साढ़े तीन घंटे तक बिना इलाज के पड़ी रही। उसे देखने न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही नर्स। रात ढाई बजे जब उसकी सांसें थम गई तो डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूरजपुर से अंबिकापुर लाने वाले एम्बुलेंस चालक ने भी परिजनों से 800 रुपए वसूल लिए।







