[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर:इनमें PLGA और मिलिशिया सदस्य शामिल

gmedianews24.com/ बीजापुर  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इन पर 84 लाख रुपए का इनाम था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। इनमें केरलापाल एरिया कमेटी, PLGA और मिलिशिया के सदस्य और कमांडर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले 34 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम था। 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। वहीं 10 नक्सलियों का इनाम 2-2 लाख रुपए और 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने बीजापुर पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया है।

Related Articles

Back to top button