[metaslider id="31163"]
Breaking NewsFeaturedUncategorizedख़बरेंछत्तीसगढ़

21 सितंबर को प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, राज्य महिला सम्मेलन कार्यक्रम होंगी शामिल

रायपुर : इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। एक तरफ जहां गुरूवार को पीएम मोदी प्रदेश के रायगढ़ पहुंचे थे और यहां प्रदेश को कई बड़ी सौगाते दी। वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाली है।

राज्य महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी प्रियंका

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस के राज्य महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाएं शामिल होंगी। प्रियंका गांधी इस सम्मेलन में शामिल होकर कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। महिला सम्मलेन कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button