[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

10 अक्टूबर तक लग सकती है आचार संहिता:छत्तीसगढ़ में सभी काम पूरा करने की तैयारी, कलेक्ट्रेट से मंत्रालय तक दौड़ रहीं फाइलें

gmedianews24/रायपुर.छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक आचार संहिता लागू हो सकती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। रायपुर कलेक्ट्रेट से लेकर मंत्रालय तक सभी विभाग 10 अक्टूबर तक हर वो काम खत्म करने की तैयारी में है, जो आचार संहिता के कारण अटक सकते हैं।

शुक्रवार की डेड लाइन पर अधिकारी-कर्मचारियों को काम खत्म करने कहा गया था। 7 अक्टूबर की शाम तक मंत्रालय और सभी सरकारी विभागों में वर्क ऑर्डर जारी करने, ट्रांसफर-पोस्टिंग करने, एजेंसियों के पेमेंट क्लियर करने जैसे काम खत्म करने को कहा गया था। क्योंकि शुक्रवार तक ही प्रदेश के सरकारी कार्यालय में कामकाज होते हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी की वजह से सरकारी कर्मचारियों पर वर्क लोड बढ़ा हुआ है।

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

9 दिन में दूसरी कैबिनेट बैठक पहली बार हुआ

पिछले 5 सालों में ये पहली बार हुआ कि प्रदेश सरकार ने 9 दिन के भीतर दूसरी कैबिनेट बैठक बुलाई हो। इसके पीछे की वजह भी आचार संहिता ही रही। क्योंकि आचार संहिता के लागू होने के बाद सरकार कोई नया ऐलान भी नहीं कर सकती।

पिछली बैठक 26 सितंबर को हुई, इसके बाद 6 सितंबर को दूसरी बैठक की गई। दोनों ही बैठक में जनता को लुभाने वाले कई फैसले प्रदेश सरकार ने किए हैं।

Related Articles

Back to top button