[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान तेज: 22 वारंटी गिरफ्तार, 23 आरोपी न्यायिक रिमांड पर

कोरबा। जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्थायी वारंटी भी शामिल है। कुल 23 आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए थे। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागीय अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दबिश अभियान में फरार आरोपी पकड़े गए

स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए 21 फरवरी 2026 को विशेष सघन दबिश अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार सभी आरोपी पहले से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे।

Related Articles

Back to top button