[metaslider id="31163"]
Breaking NewsFeaturedUncategorizedज्ञान विज्ञान

रंगों का सही चुनाव घर में लाता है पैसा और खुशहाली, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में जानिए सफेद रंग की चीजों के बारे में। सफेद रंग का संबंध धातु से है और धातु का संबंध पश्चिम दिशा के अलावा वायव्य कोण, यानि उत्तर-पश्चिम दिशा से है। इसलिए इन दोनों दिशाओं में सफेद या सिल्वर रंग से संबंधित चीज़ें रखना अच्छा होता है। पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीजें रखने से खुशी मिलती है। चेहरे की खुबसूरती बढ़ती है, साथ ही घर की छोटी बेटी को लाभ होता है। जबकि वायव्य कोण, यानि उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीजों को रखने से पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है और पढ़ने में रुचि बढ़ती है।

जानिए काले रंग से संबंधित चीजों के बारे में – 

मान लीजिये अगर आप घर में काले रंग का कुत्ता पालना चाहते हैं या आप उसके लिए एक छोटा-सा डॉग हॉऊस बनवाना चाहते हैं तो किधर बनावाएं।  वास्तु शास्त्र के अनुसार काले रंग से संबंधित चीजों को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए,लिहाजा काले कुत्ते के लिए डॉग हॉऊस भी उत्तर दिशा में ही बनवाना चाहिए। उत्तर दिशा में काले रंग की चीजें रखने से किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता। कानों से जुड़ी तकलीफ दूर होती है। सुनने की क्षमता अच्छी होती है और मंझले पुत्र को फायदा होता है।

अगर आपके घर में काले रंग से जुड़ी कोई चीज उपलब्ध नहीं है तो आप उत्तर दिशा की दिवार पर नीचे की तरफ थोड़ा-सा काला रंग करवा सकते हैं, इससे आपको वास्तु के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको बता दें कि काले रंग का संबंध जल से है और जल की दिशा भी उत्तर है। इसलिए और भी बेहतर परिणाम के लिए उत्तर दिशा में एक पानी का बर्तन जरूर रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button