
डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में शनिवार को भीख मांग रहे दो संदिग्ध युवकों ने 10 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश की, लेकिन बच्चे की हिम्मत और सूझबूझ से यह वारदात नाकाम रही। बच्चे ने मौके पर खुद को छुड़ाकर घर भागकर परिजनों को रोते हुए घटना की जानकारी दी। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
रायपुर भाठागांव बस स्टैंड: अव्यवस्था पर यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा, 676 बसों पर ई-चालान
बच्चे ने मौके पर ही खुद को छुड़ाकर घर भागकर परिजनों को रोते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने मिलकर आरोपियों का पीछा किया और उन्हें जंगल से पकड़ लिया। आरोपियों को पकड़ने के बाद उन्हें लोगों ने पीटा।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की। दोनों युवक महाराष्ट्र के सालेकसा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि क्या वे किसी गिरोह से जुड़े हैं या किसी विशेष मकसद से डोंगरगढ़ आए थे।
लेकिन 10 साल के मनीष ने हार नहीं मानी। उसने पूरी ताकत से खुद को छुड़ाया और दौड़ते हुए घर पहुंचा। रोते हुए उसने पिता और मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। मनीष की बात सुनते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग संदिग्धों की तलाश में निकल पड़े।







