भालू के हमले से घायल हुआ ग्रामीण, अस्पताल में कराया गया भर्ती, वन विभाग के लिए बनी चुनौती
gmedianews24.com, कोरबा जिला चारों ओर से हरे भरे जंगलो से घिरा हुआ है, जिसमे अनेक प्रजाति के जंगली जानवरों की मौजूदगी बनी रहती है। इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी और भालू के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। कई बार ऐसे मामलों में लोगों की जान भी जा चुकी है। हाथी और भालू का बढ़ता आतंक वन विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
कोरबा जिला चारों ओर से हरे भरे जंगलो से घिरा हुआ है, जिसमे अनेक प्रजाति के जंगली जानवरों की मौजूदगी बनी रहती है। इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज की है जहां एक ग्रामीण सुबह जंगल की ओर गया हुआ था तभी उस पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
घायल जय लाल यादव सुबह जंगल की ओर गया हुआ था तभी एकाएक भालू ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई तब तक भालू ने जय लाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में जय लाल को कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।







