[metaslider id="31163"]
Breaking NewsFeaturedUncategorizedख़बरेंछत्तीसगढ़

कांग्रेस ने 5 साल के कार्यों का दिया ब्यौरा, कहा- सरकार ने रायपुर में 1 लाख लोगों को पट्टे दिए, BJP नेता योजनाओं का लाभ लेकर भी सरकार की आलोचना करते हैं…

gmedianews24.com, पीसी में कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कांग्रेस सरकार ने छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री शुरू कर दी है. कांग्रेस सरकार ने कभी किसी व्यक्ति का मकान नहीं तोड़ा. अनियमित मकानों को नियमित करने का काम, जाति, आय, निवासी प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए सरलीकरण किया.

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने पट्टा वितरण को लेकर कहा कि, पिछले बीजेपी सरकार में बस्तियों को उजाड़कर गरीबों को BSUP में शिफ्ट किए. कांग्रेस सरकार ने गरीबों को उनकी जमीनों का पट्टा देने का काम किया. रायपुर में करीब 1 लाख लोगों को पट्टे दिए हैं.

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, दाई दीदी क्लीनिक से सभी मोहल्लों में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में कार्य किए हैं. भाजपा के नेता भी योजनाओं का लाभ लें रहें हैं, लेकिन सरकार की आलोचना करते रहते हैं.

विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने किसी की भी घर नहीं तोड़ी. बीजेपी के सांसद बुलडोजर का वकालत करते हैं. बीजेपी की किसी भी सांसद ने गरीबों को आवास नहीं दिए. कांग्रेस सरकार में सभी गरीबों को बिना भेदभाव के पट्टे वितरित किए.

Related Articles

Back to top button