[metaslider id="31163"]
Breaking NewsFeaturedUncategorizedख़बरेंछत्तीसगढ़

आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड पर प्रशासन : चौक-चौराहे से हटाए जा रहे सरकारी पोस्टर और होर्डिंग, मंत्रियों के बंगले से भी हटे पोस्टर-होर्डिंग्स

gmedianews24.com, रायपुर. चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है. सड़क व चौक चौराहे पर लगे राजनीति पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं मंत्रियों के बंगले से पोस्टर, होर्डिंग्स, प्रचार-प्रचार वाले पोस्टर हटाए गए.

गरियाबंद में आचार संहिता का असर दिखना शुरू हो गया. जिला मुख्यालय के सभी सड़क व चौक चौराहे पर लगे राजनीति पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है. पालिका प्रशासन ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश का पालन शुरु कर दिया है. एलान हो चुके तारीख के मुताबिक गरियाबंद के राजिम व बिंद्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में चुनाव होगा.

आज पत्थलगांव में भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी राजनैतिक पार्टी के बैनर पोस्टर होर्डिंग्स और दीवाल लेखन को हटाने का काम तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है. पत्थलगांव के सभी चौक-चौराहे, कार्यालय से पुलिस और राजस्व अधिकारियों की टीम फोटो, बैनर पोस्टर और झंडों को हटा रही है.

धमतरी में भी आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है. राजनीतिक और सरकारी होडिंग पोस्टर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सरकारी दफ्तर और शहर में लगे सभी होर्डिंग और पोस्टर को निकाला जा रहा. मतदाता के मन को प्रभावित करने वाले हर तरह के विज्ञापन को सार्वजनिक स्थानों से हटाया जा रहा है. कांकेर में भी प्रशासन ने सरकारी पोस्टर और होर्डिंग्स हटाए.

चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ आदर्श आचार सहिंता आरम्भ हो गई है. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में 7 नवंबर को मतदान होगा. तारीख सामने आते ही प्रशासन एक्टिव हो चुका है. प्रशासन ने जिला मुख्यालय सहित सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगे सरकारी होर्डिंग्स को निकालना शुरू कर दिया है. आज नगर पालिका के पास काफी संख्या में लगे कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग्स को निकाला गया. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी टीम बनाकर होल्डिंग निकालने की कार्यवाही की जा रही.

Related Articles

Back to top button